उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता कार्यालय के माध्यम से संचालित परियोजनाओं/कार्यक्रमों में प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक
उपायुक्त के द्वारा 33% से कम नंबर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विषय व विद्यालय वार सूची तैयार करने और प्रत्येक प्रखंड के संलग्न विद्यालयों का विजिट कर छात्रों के आंसर शीट का अवलोकन करने का दिया निर्देश
संतोष वर्मा
Chaibasaः गूरूवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता कार्यालय के माध्यम से संचालित परियोजनाओं/कार्यक्रमों में प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत सामान्य श्रेणी के बच्चों को आच्छादित करने से संबंधित प्रतिवेदन का प्रखंड वार समीक्षा किया गया। इस क्रम में बताया गया की योजना तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को ₹1500/-, कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को ₹2500/- एवं कक्षा 8 से 12 तक के बच्चों को ₹4500/- वार्षिक देय है तथा जिले में 765 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। साथ ही बताया गया कि जिले के 2064 सरकारी विद्यालयों में तकरीबन 2 लाख 69 हजार बच्चे नामांकित हैं। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में यूनिफॉर्म वितरण तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्कूल बैग वितरण से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया।
बैठक में सरकारी विद्यालयों में आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 से संबंधित विद्यालय वार प्रस्तुत प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा 33% से कम नंबर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विषय व विद्यालय वार सूची तैयार करने और प्रत्येक प्रखंड के संलग्न विद्यालयों का विजिट कर छात्रों के आंसर शीट का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया।घ इसके अलावा एक सप्ताह के भीतर सभी संबंधित प्रतिवेदन को क्रमशः पोर्टल पर अपडेट करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में ई विद्या वाहिनी पर छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति प्रतिशत से संबंधित प्रतिवेदन का जायजा लेते हुए निर्देश दिया गया कि हर हाल में ई विद्या वाहिनी पर उपस्थित सुनिश्चित करना है। इस तदर्थ यह जांच कर सूची तैयार किया जाए कि किस परिस्थिति में किन-किन शिक्षकों के द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टियां दर्ज नहीं की जा रही है और अगर लगातार एक ही शिक्षक समूह के द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टियां दर्ज नहीं किया जा रहा है, तो ऐसे शिक्षकों को तत्काल चिन्हित कर सेवा संहिता के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण हेतु इको क्लब गठन से संबंधित प्रतिवेदन का समीक्षा किया गया। साथ ही जिले में मौजूद विद्यालयों में आधारभूत संरचना की उपलब्धता व आवश्यकता से संबंधित प्रतिवेदन का भी अवलोकन किया गया और निर्देश दिया गया कि जिले के सभी विद्यालयों में विशेष कर चारदिवारी, शौचालय, पेयजल सहित आवश्यकता अनुसार छात्रावास एवं पहुंचपथ को सुनिश्चित करना है। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ व अन्य उपस्थित रहे।


