नव युवक संघ हाटकरंजिया बुरुसाई द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु

 नव युवक संघ हाटकरंजिया बुरुसाई द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु


गजहां जराजों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी विधायक सोनाराम सिंकु वहीं खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, एकजुटता और प्रेमभाव से खेलने तथा नशापान से दूर रहने का संदेश दिया


संतोष वर्मा

Chaibasaः को नव युवक संघ हाटकरंजिया बुरुसाई , जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत  द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु शामिल हुए।विशिष्ट अतिथि के रूप में  कांग्रेसी प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने माननीय विधायक जी को गुलदस्ता एवं शोल भेंट कर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।



विधायक सोनाराम सिंकु ने फाइनल मुकाबले में पहुँची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। साथ ही नव युवक संघ हाटकरंजिया बुरुसाई के सुंदर आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।उन्होंने उपस्थित दर्शकों और खिलाड़ियों को क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा घटित घटनाओं से अवगत कराते हुए सजग रहने की अपील की और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शाम एवं रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया। साथ ही गजराजों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।विधायक सोनाराम सिंकु ने खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, एकजुटता और प्रेमभाव से खेलने तथा नशापान से दूर रहने का संदेश दिया।



फाइनल मैच का शुभारंभ विधायक सोनाराम सिंकु ने फुटबॉल को किक मारकर किया।फाइनल मुकाबला अरब स्पोर्टिंग और सिंकु ब्रदर्स के बीच खेला गया, जिसमें अरब स्पोर्टिंग ने टूर्नामेंट जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान सिंकु ब्रदर्स तीसरा स्थान विजय 11 और चौथा स्थान बेनाम बादशाह ने प्राप्त किया।जगन्नाथपुर  विधायक सोनाराम सिंकु  ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

नव युवक संघ हाटकरंजिया बुरुसाई कमिटी के अध्यक्ष आर्यन गोप, उपाध्यक्ष मिस्रो गगराई, कोषाध्यक्ष सागर गगराई, अजय गोप, संरक्षक हरिश चंद्र नाग, सदस्य अर्जुन भैसा, प्रवीण गोप, लालाराम गोप, कृष्णा हेस्सा आयोजन समिति।मौके पर पट्टाजैंत मुखिया ममता पूर्ति, करंजिया मुखिया जूलियस हेम्ब्रम, समाज सेवी विपिन गोप, हरीश पूर्ति, महेंद्र लागुरी तथा नव युवक संघ हाटकरंजिया बुरुसाई के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post