Chaibasa: महिला कॉलेज चाईबासा के एनएसएस बी. एड. यूनिट के वॉलंटियर्स के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन


चाईबासा/संतोष वर्मा: महिला कॉलेज चाईबासा के एनएसएस बी.एड. यूनिट के वॉलंटियर्स के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।आस आयोजन में अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ राजेंद्र भारती, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ मीनाक्षी मुंडा सह पूर्व समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता उपस्थित हुए।दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नए एनएसएस वॉलेंटियर्स को शुभकामनाएँ दीं।


डॉ अर्पित सुमन ने राष्ट्रीय सेवा योजना का परिचय पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।उन्होंने पूर्व समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता के कार्य की सराहना और कार्य काल स्मृतियों को वीडियो और कालेज के माध्यम से साझा किया। प्रॉक्टर कोल्हान विश्वविद्यालय डॉ राजेंद्र भारती ने कहा कि एनएसएस  मैं नहीं, तुम' (Not Me, But You) के आदर्श वाक्य पर केंद्रित है। यह  स्वयंसेवकों को समाज सेवा, व्यक्तित्व विकास और निस्वार्थ सेवा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से युवाओं के भावनात्मक पक्ष को मजबूत कर उन्हें एक संवेदनशील नागरिक बनाना है।


डॉ दारा सिंह गुप्ता ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। उन्होंने एनएसएस वॉलंटियर्स को एनएसएस में जुड़ने से होने वाले लाभ से अवगत कराया। डॉ मीनाक्षी मुंडा ने कहा कि हम जीवन पर्यंत सीखते है हमें हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए।तत्पश्चात राष्ट्रीय युवा दिवस और पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा  पुरस्कृत किया गया।धन्यवाद ज्ञापन मोबारक करीम हाशमी ने किया। मौके पर डॉ बबीता कुमारी, डॉ अमृता जायसवाल और सेमेस्टर 1 के वॉलंटियर्स के साथ सेमेस्टर 3 के वॉलंटियर्स और अन्य छात्राएँ उपस्थित रहीं।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post