Chaibasa: टोंटो थाना क्षेत्र सागरकट्टा-रोंमारा गांव के बीच एक हाथी की मौत, ग्रामीणों का दावा है कि तस्करों द्वारा हाथी का एक दांत काटकर ले जाया गया!


चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत टोंटो थाना क्षेत्र के सागरकाट्ट्ठा-रोंमारा गांव के बीच एक हाथी की मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हाथी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि तस्करों द्वारा हाथी का एक दांत काटकर ले जाया गया है, जिससे अवैध शिकार की आशंका गहराती जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। हाथी के शव के पास दांत कटे होने के निशान मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post