Saraikela: आदित्यपुर-गम्हरिया रेल लाइन पर सिर कटी अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी


सरायकेला: सरायकेला जिले के आदित्यपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया जंक्शन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर पोल संख्या 258/22–24 के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 2 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे रेल लाइन पर नग्न अवस्था में एक पुरुष का शव देखा गया, जिसका सिर धड़ से अलग था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। यह हादसा है या किसी साजिश का मामला, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल घटना के बाद से रेल लाइन के आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post