दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा के भव्य एवं ऐतिहासिक अनावरण समारोह में शामिल हुए जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु
विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन सच्चे अर्थों में जननायक थे। उन्होंने झारखंड के आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान के लिए आजीवन संघर्ष किया
संतोष वर्मा
चाईबासाः झारखंड के चतरा जिले में आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा के भव्य एवं ऐतिहासिक अनावरण समारोह में शामिल हुए जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु।यह कार्यक्रम आदिवासी समाज के संघर्ष, सम्मान और अस्मिता को समर्पित एक गौरवपूर्ण आयोजन रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी सच्चे अर्थों में जननायक थे। उन्होंने झारखंड के आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। गुरुजी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण पूरे झारखंड के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी , पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू जी एवं अधिवक्ता एस० चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

