मौके पर बास्को बेसरा ने कहा कि वे शहर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और आम जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे आदित्यपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील नगर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
नगर निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं और आने वाले दिनों में अन्य उम्मीदवारों के नामांकन से चुनावी माहौल और भी गरमाने की संभावना है।


