सरायकेला-खरसावां: गुरुवार को सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 निवासी सनंद कुमार आचार्य ने नगर निकाय चुनाव 2026 में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले नामांकन पत्र खरीदा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पार्टी स्तर पर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। उन्होंने बताया कि जनता जनार्दन के समर्थन और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
सनंद कुमार आचार्य ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वे नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवारों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
