आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सह मजदूर नेता जोन मिरन मुंडा हुए घाघीडीह जेल से रिहा,जेल गेट पर किया गर्म जोशी से स्वागत, निकाला बाईक रैली
जेल से निकलते ही जोन नें कहा मुझे कानून और उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा था और उसने मुझे जमानत दे दिया
तो दुसरी ओर कहा मेरा लोकप्रियता से घबराकर जेएमएम विधायक सह मंत्री दीपक बिरूवा ने अपने राजनीतिक बचाओ और पूंजीपतियों का मजदूरों का हक को लूट जारी रखने के लिए झूठा केस कराकर मुझे फंसाया
संतोष वर्मा
Chaibasaः शनिवार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सह मजदूर नेता जोन मिरन मुंडा जी का घाघीडीह जेल से रिहा होने पर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया और कार्यकताओं ने जेल गेट पर गर्म जोशी से स्वागत किया और पूंजीपतियों की साजिश नहीं चलेगी, जेल का ताला टूट गया जोन मिरन मुंडा छूट गया का नारा लगाया गया और राजनगर में सिद्धू कानू चौक में सिद्धू-कानू का माल्यार्पण एवं चाईबासा बिरसा मुंडा जी की मालीअर्पण कर उनके रास्ते पर चलकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि मुझे कानून और उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा था और उसने मुझे जमानत दे दिया। मेरा लोकप्रियता से घबराकर जेएमएम विधायक सह मंत्री दीपक बिरूवा ने अपने राजनीतिक बचाओ और पूंजीपतियों का मजदूरों का हक को लूट जारी रखने के लिए झूठा केस कराकर मुझे फंसाया है। लेकिन हमारे पार्टी के जुझारू कार्य करताओ का लगातार आंदोलन के आगे सारा साजिश बेकार पड़ गया। मुझे 6 महीने जेल में बंद करने से क्या हुआ ।आज पूरा जिला हाथी के आतंक से परेशान है लेकिन जेएमएम सरकार ने आजतक कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर सका। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार होते हुए भी आदिवासीओ का हालात में कोई सुधार नही हो रहा है। लेकिन अब आंदोलन और तेज होगा। मौके पर सैकड़ो की संख्या में राजनगर से चाईबासा तक बाइक रैली निकल गया.साथ ही जॉन मिरन मुंडा ने कहा पश्चिम सिंहभूम में जंगली हाथी द्वारा से 19 लोगों की मौत हुई है उसका मुझे दुःख है और इस तरह लोगों का मौत का घाट उतार देना काफी नींदानीय घटना है.

