उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि कार्यालय एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी(आत्मा) के माध्यम से संचालित योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक

 उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि कार्यालय एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी(आत्मा) के माध्यम से संचालित योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक



उपायुक्त के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को क्लस्टर चयनित कर संलग्न किसानों के बीच पारदर्शिता के साथ रबी बीज के वितरण को सुनिश्चित कराने, साथ ही कराईकेला लैम्पस क्षेत्र में यथाशीघ्र बीज वितरण प्रारंभ करने का दिया निर्देश



 santosh verma

Chaibasaःशुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि कार्यालय एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी(आत्मा) के माध्यम से संचालित योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में उपायुक्त के द्वारा फसल वर्ष 2025-26 में रबी फसल आच्छादन, बीज विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत रबी मौसम में बीज का उठाव एवं वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वाईल हेल्थ कार्ड- नमूना संग्रह एवं विश्लेषण, कृषि प्रसार, राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का प्रखंड वार क्रमशः अवलोकन किया गया।



बैठक में समीक्षा उपरांत उपायुक्त के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को क्लस्टर चयनित कर संलग्न किसानों के बीच पारदर्शिता के साथ रबी बीज के वितरण को सुनिश्चित कराने, साथ ही कराईकेला लैम्पस क्षेत्र में यथाशीघ्र बीज वितरण प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला कृषि कार्यालय एवं आत्मा कार्यालय दोनों के संयुक्त माध्यम से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के जलवायु स्थिति का मूल्यांकन कर, उस क्षेत्र में पारिस्थितिकी अनुसार अधिक मुनाफा वाले फसल से संबंधित बीज का वितरण कर किसानों को आधुनिक कृषि प्रणाली व यंत्रों की अधिकतम उपयोगिता, फसल समय चक्र आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें कृषि कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया जाए।



बैठक में उपायुक्त के द्वारा रबी फसल आच्छादन योजना अंतर्गत गेहूं, मक्का, मसूर, मटर, चना आदि फसल के तहत जिला में प्राप्त बीज का कुल आवंटन व वितरण और वितरित बीज की बोआई आधारित प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में जिला अंतर्गत कृषक एवं कृषि कार्य को बढ़ावा देने हेतु प्राप्त आवंटन का शत-प्रतिशत राशि की उपयोगिता को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान बैठक में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उपायुक्त के द्वारा अलग-अलग किसानों के बीच स्वाईल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया।

उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंडों के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post