मुंबई: बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक द्रोण रामनारायण का बहुचर्चित म्यूजिक एल्बम “जान दा वास्ता” यूट्यूब के लोकप्रिय चैनल स्वर पंचम स्टूडियो पर रिलीज हो गया है।
गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में की गई है। रिलीज के मौके पर संगीत निर्देशक द्रोण के साथ निर्माता श्रेयस काले, गीतकार सुनील काले, गायक अनिल शर्मा, और बॉलीवुड फिल्म “चिल्लर गैंग” के लेखक–निर्देशक तरुण मुहम्मद मौजूद रहे।
इस एल्बम का वीडियो निर्देशन तन्मय कपूर ने किया है, जबकि इसमें मोसिन टेलर और आकृति ने अभिनय किया है।
गीत के बोल बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार सीटू जयपुरी ने लिखे हैं और इसे स्वर दिए हैं पुष्पा फेम, लोकप्रिय गायक जावेद अली ने।
गाना रिलीज होते ही इंस्टाग्राम पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एल्बम “जान दा वास्ता” अपनी मधुर धुन और सुरीली आवाज़ के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है।
Tags
ENTERTAINMENT
