चाईबासा पुलिस नें चोरी के दो बाईक व एक स्कूटी सहित तीन अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 चाईबासा पुलिस नें चोरी के दो बाईक व एक स्कूटी सहित तीन अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सेफरॉन होटल के पार्किंग के बाहर से दो मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी कुल 03 मोटरसाईकिल अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा की चोरी की गई थी








santosh verma

Chaibasaःविगत एक दिसंबर को रात्रि में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेफरॉन होटल के पार्किंग के बाहर से दो मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी कुल 03 मोटरसाईकिल अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा की चोरी की गई थी। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 193/2025 दिनांक 02.12.2025 धारा- 303 (2) BNS 2023 दर्ज किया गया। कांड के संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम, चाईबासा द्वारा एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर जिला स्कूल मैदान से दो अपराधकर्मी एवं एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीन व्यक्तियों के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किये तथा इन तीनों के निशानदेही पर कांड में चोरी किये गये दो मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित हवाई अड्डा रोड के किनारे झाड़ी से बरामद कर विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। इन्होने अपने स्वीकारोक्ति बयान में दो (02) अन्य अभियुक्तों की संलिप्ता की बात बताये हैं। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी जारी है।

गिरफ़्तार व्यक्ति का नामः -

1. बागुन लुगून उम्र करीब 19 वर्ष पिता- रेगा लुगून सा०- खप्परसाई, थाना- मुफ्फसिल, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा ।

2. अभिमन्यु तियु उम्र करीब 24 वर्ष पिता नन्द किशोर बाबुराम तियु सा० खप्परसाई, थाना- मुफ्फसिल, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा ।

जप्त सामानः-

1. लाल रंग का स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल निबंधन सं0-JH06A-2879

2. लाल काला रंग का HF DELUXE निबंधन सं0- JH06G-9413

3. हरा रंग का HONDA DIO SCOOTY निबंधन सं0- JH06L-1998

विशेष छापामारी टीम के सदस्यों का नामः (पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में निम्नांकित टीम के सदस्यों ने उपरोक्त कांड के अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु कार्य किया है।)

1. श्री बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा ।

2. पु०अ०नि० विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना, चाईबासा ।

3. पु०अ०नि० अरविन्द शर्मा, मुफ्फसिल थाना, चाईबासा ।

4. पु०अ०नि० दिनेश कुमार, मुफ्फसिल थाना, चाईबासा ।

5. स०अ०नि० नागेन्द्र, मुफ्फसिल थाना, चाईबासा एवं थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल ।

नोटः- चाईबासा पुलिस आम लोगों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अपराध से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर अविलम्ब नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कन्ट्रोल के मोबाईल नम्बर 9508243546 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post