Saraikela: गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रतन टाटा की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आज देश के महान उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष फुलकांत झा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रतन टाटा जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में किए गए योगदान देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस मौके पर जेपीपीसी जिला मीडिया चेयरमैन सुमन शर्मा, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, इशू, अरविंद सिंह, समीर गोराई, युवा पत्र, अमरेंद्र कुमार, मिलन दत्त, सुनील, रंजीत पासवान, अमित दास, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने रतन टाटा जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post