मुसाबनी: नए साल के आगमन से पहले ही लोगों ने अपने दोस्तों परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए बुरुडीह डैम एवं नरवा डैम के हसीन वादियों में पहुंचने लगे हैं। रविवार को लोग अपने दोस्त सगे-संबंधियों के साथ पिकनिक मनाने के लिये क्षेत्र के अलग-अलग लोकेशन पर पहुंच कर जमकर मस्ती की। पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम, नरवा डैम में रविवार को सबसे अधिक भीड़ रही।
![]() |
| फोटो- बुरुडीह डैम में पिकनिक का आनंद लेते लोग |
गालूडीह बैराज सहित अन्य पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाते देखे गये। रविवार को बुरुडीह डैम में मुसाबनी के दर्जनों लोग सामूहिक पारिवारिक पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पिकनिक के बहाने लोगों ने खूब मस्ती की बुरुडीह
डैम की हसीन वादियों में वोटिंग एवं फोटोग्राफी का लोगों ने खूब आनंद उठाया। पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने नाचने गाने के साथ लजीज व्यंजन बनाकर एक-दूसरे के साथ भोजन का आनंद वन भोज के रुप मे लिया।
पिकनिक में पहुंचे महिलाएं युवक युवती व बच्चों ने सेल्फी लेते देखे गए। नरवा व बुरुडीह पिकनिक स्पॉट पर डांस व सैर-सपाटे का चारो ओर नजारा दिख रहा था। रविवार को स्कूली बच्चों को भी पिकनिक का आनंद उठाते देखा गया। मुसाबनी फैमिली पिकनिक में साहित्य सांस्कृति संघ, जगन्नाथ महिला समिति, भोलेनाथ इण्डेन के संचालक संगीता मंडल, कमलकान्त मंडल, प्रतिभा साव सहित दर्जनों गन्यमान्य लोग शामिल हुए।

