![]() |
| फोटो - नगर भ्रमण करता शहीदी नगर कीर्तन |
मुसाबनी: सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर निकाले गए शहीदी नगर कीर्तन का मुसाबनी में भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न समाज के लोगों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। मार्ग में सड़कों को पानी से धोया गया तथा संगत और स्थानीय लोगों द्वारा जत्थे पर फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।
नगर कीर्तन के मुसाबनी पहुंचने पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित गुरु के अटूट लंगर में हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर सेवा भाव से योगदान दिया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान अर्जुन सिंह, चेयरमैन गुरबचन सिंह, महासचिव धर्मेंद्र सिंह राजू, कैशियर अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, रणजीत सिंह एवं स्त्री सत्संग सभा की जसपाल कौर, राजेंद्र कौर और राजवंत कौर की सक्रिय सहभागिता रही।

