पारा शिक्षक हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पारा शिक्षक हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन को किया गिरफ्तार, भेजा जेल



हड़िया या रासी पीने को लेकर मुकरु देवगम से लड़ाई की और फिर पत्थर और डंडे से पीट कर हत्या कर दी

santosh verma

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की पत्थर और लाठी डंडा से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। घटना 30 नवंबर 2025 को हुई थी, जब मृतक मुकरु देवगम पुरनापानी बाजार टॉड में सप्ताहिक बाजार करने पहुंचे थे।

हड़िया पीने के विवाद में हुई थी मारपीट

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने हड़िया या रासी पीने को लेकर मुकरु देवगम से लड़ाई की और फिर पत्थर और डंडे से निर्मम पीट कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने तकनीकी शाखा के सहयोग से तीनों अभियुक्तों को ग्राम केंजरा से गिरफ्तार किया और उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थित दर्ज कराने के बाद जेल भेजा गया है।

पुलिस ने जब्त किया सामान

पुलिस द्वारा जब्त किए गए समान में खून लगा पत्थर, लकड़ी का डंडा और आरोपियों के घटना के समय पहने हुए कपड़े शामिल हैं।

पुलिस टीम में शामिल

छापामारी दल में अनु०पु०पदा० राफाएल मुर्मू, जगन्नाथपुर, पु०अ०नि० सुकुमार हेम्ब्रम, पु०अ०नि० राजीन रंजन मिश्रा, पु०अ०नि० रणधीर कुमार, टोन्टो थाना, पु०अ०नि० सिवास्टीयन मुर्मू हवलदार अशोक झा, एवं आ0-193 ललित केरोबिन बाड़ा, आ0-564 रतिया उराँव, टोन्टो थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपी

सोमा सुन्डी, उम्र- 25 वर्ष, पिता- साहू सुन्डी उर्फ साऊ सुन्डू, सा०- पुस्नापानी, थाना- टोन्टो, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा, सीनू गौड़ उम्र- 20 वर्ष, पिता- स्व० रामसिंह गौड़, सा०- पुस्नापानी, टोला- गोताम्पी (नन्दीगुटू), थाना- टोन्टो, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा और मंगल कारोवा, उम्र-20 वर्ष, पिता- स्व० गोला कारोवा, साठ- पेरतोल, टोला- गुटुबासा, थाना- टोन्टो, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा शामिल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post