टाटा रोड फ्लाई ओवर के नीचे टाली दुकानदार की हत्या मामले में चार रिश्तेदार गए जेल
Chaibasaःटाटा रोड फ्लाई ओवर के नीचे टाली दुकानदार बिनोद कुमार की हत्या मामले में अढ़ाई साल बाद आरोपी चार रिश्तेदारो को न्यायालय में समर्पण के बाद जेल भेज दिया गया है।इस मामले के सात आरोपियों का उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत खारिज कर दिए जाने के बाद चार आरोपी राधेश्याम दास, राहुल कुमार उर्फ गोलू और अनिक कुमार उर्फ छोटू ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हर्ष श्रीवास्तव के न्यायालय में समर्पण किया ।
20 जून 2023 को टाटा रोड फ्लाई ओवर के नीचे
टाली दुकानदार दो परिवारो के बीच हुए हिंसक झगड़े में सर में चोट लगने के कारण विनोद कुमार दास की 19 दिन बाद कोलकाता में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रारंभ में इस घटना को सामान्य दो परिवार के बीच झगड़े का मामला दर्ज किया गया था । जख्मी बिनोद कुमार की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर टीएमएच में दाखिल कराया गया था जहां हालत बिगड़ने पर कोलकाता के न्यूरो साइंस टेक्नोलॉजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था । वहां ईलाज के दौरान बिनोद कुमार की मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और डेढ़ साल के अनुसंधान के बाद 3 सितम्बर 24 को सदर थाना पुलिस द्वारा सात आरोपी के विरुद्धभादवि की धारा 302 में आरोप पत्र समर्पित किया था । इसके बाद पिछले 6 माह से आरोपी अग्रिम जमानत प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे थे।
