अवैध खनन करने वाले माफिया तत्व और करवाने वाले सरकारी महकमे के गोरख धंधे में सरकार को रोजाना करोड़ों की राजस्व हानि होने का अनुमान हैःसुत्र
जिला प्रशासन, वन विभाग और खनन विभाग की मिलीभगत से रोजाना अरबों की अवैध खनन कर लौह अयस्क की कालाबाजारी की जा रही है
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा किस दबाव और डर से अवैध खनन का मामला में चुप्पी साध लिए. जनता हतप्रभ हैःसुत्र
क्या मधु कोड़ा की तरह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई भी किसी दबाव में अपने तेवर को खामोशी में बदल लेंगें बना चर्चा का बिषय
अवैध लौह अयस्क उत्खनन पर प्रशासन मौन — पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया था भंडाफोड़
Chaibasa ःकोल्हान में लाल मिट्टी और लाल पत्थर के खेल में यानी लौह अयस्क की अवैध खनन में भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में नाकाम होती दिखाई दे रही है, या खुद नेता जान बुझ कर नाकाम हो रहें हैं, या यूं कहा जा सकता है कि अवैध खनन करने वाले मैंनेज कर ले रहें हैं, ऐसे जो भी बात हो, इस खेल में भाजपा के हाथ जलते नजर आ रहे हैं. हाल के दिनों में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जी ने on the spot लौह अयस्क की अवैध ख़ुदाई और अवैध ढुलाई करने का मामला को पकड़ कर नोवामुंडी थाने में वाहन और मशीन को जब्त कर सुपुर्द कर दिया, कई दिन तक हो हल्ला कर खामोशी इख्तियार कर लिए, आज चर्चा का विषय बना हुआ है कि कौन सी मजबूरी या डर कोड़ा जी को खामोश कर दिया.जानकार सूत्रों का मानना है कि राजनीतिक रूप से हासिये पर खड़े कोड़ा जी ने बहुत बड़ा मौका को गंवाने का काम किया है. यह भी कहा जा रहा है कि जामदा के लौह अयस्क के अवैध खनन करने वाले माफिया तत्वों के आगे अपने आपको सरेंडर कर दिया, अवैध खनन का मामला को कोड़ा जी अगर आगे और बढ़ाते तो केंद्र सरकार और दिल्ली में बैठे भाजपा के आला नेता इस मामला में बड़ा कार्रवाई करते,उससे कोड़ा जी का राजनीतिक ग्राफ ऊपर चढ़ जाता और छेत्र में भी पहले की तरह रौब और रुतबा देखने को मिलता लेकिन वो राजनीतिक रूप से पिछड़ गए.
आज फिर से एक बार भाजपा के ही पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने अवैध खनन को लेकर खनन एरिया का जायजा लेते हुए जबरदस्त तेवर में नजर आ रहे हैं. अब देखना है कि क्या गागराई जी अवैध खनन करने वाले माफिया के आगे नतमस्तक होकर भाजपा को दोबारा यानी अपनी ही पार्टी को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने का काम करने वाले हैं. जिला प्रशासन वन विभाग,खनन विभाग की मिली भगत से खनन माफिया प्रत्येक दिन दस हजार टन लौह अयस्क की अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आ रहा है, वाहनों से बड़े बड़े प्लांट में लौह अयस्क को खपाया जा रहा है, जिससे सरकार को प्रत्येक दिन बीस करोड़ का राजस्व की हानि हो रही है. सरकार को चुना लगाकर अरबों की काली कमाई में लगे हैं माफिया सिंडीकेट.
यह है मामला
13अक्टूबर 2025 को लगभग 12:30 बजे, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने नोवामुड़ी थाना अंतर्गत रेलवे साइडिंग नंबर 5 और 2 पर अवैध लौह अयस्क (Iron Ore) लोड करते हुए कई वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 8 हाईवा ट्रक, 1 JCB और 1 पे-लोडर (Hindustan Make) जब्त किए गए और सभी वाहन स्थानीय नोवामुड़ी थाना को सुपुर्द कर दिए गए।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा —
“झारखंड की धरती को लूटने वाले खनन माफिया अब खुलेआम प्रशासनिक संरक्षण में काम कर रहे हैं। मैंने स्वयं मौके पर अवैध खनन करते हुए दर्जनों गाड़ियों को पकड़ा, लेकिन स्थानीय थाना की चुप्पी बताती है कि ऊपर से ही आदेश है कि इन्हें न छेड़ा जाए। यह केवल खनिज की लूट नहीं है, बल्कि झारखंड के जनसंपत्ति, पर्यावरण और भविष्य की खुली लूट है। सरकार यदि ईमानदार है, तो तुरंत उच्चस्तरीय जांच कराए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।”
पूर्व मुख्यमंत्री की मांगें:
1. नोवामुड़ी थाना क्षेत्र में हुए अवैध खनन की स्वतंत्र जांच SIT या CBI से कराई जाय
2.राज्य भर में जारी अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण और प्रभावी निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए।
