Ghatshila: घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में अग्निशामक स्टेशन निर्माण कार्य का विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया शिलान्यास


घाटशिला: घाटशिला अनुमंडल को सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में अग्निशामक स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी और संतोष का माहौल है।


घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में प्रस्तावित अग्निशामक स्टेशन का शिलान्यास माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह परियोजना आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अग्निशामक स्टेशन के निर्माण से अस्पताल परिसर सहित आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आगजनी जैसी आकस्मिक घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सकेगा, जिससे जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।



स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस अग्निशामक स्टेशन की मांग की जा रही थी, खासकर अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इसकी आवश्यकता और भी अधिक महसूस की जा रही थी। अब शिलान्यास के साथ ही यह उम्मीद जगी है कि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा।

इस अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यह अग्निशामक स्टेशन घाटशिला अनुमंडल के लिए सुरक्षा की एक मजबूत ढाल बनेगा। उन्होंने निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने का भी आश्वासन दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post