महिला कॉलेज, चाईबासा की छात्रा लालमती देवगम का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में चयन!
Chaibasaःस्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए भूगोल विभाग की छात्रा **लालमती देवगम** का चयन हुआ है।जिला स्तर पर कविता लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद प्रमंडल स्तर पर भी प्रथम रहते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। प्रमंडल स्तर पर सामूहिक लोकनृत्य में महिला कॉलेज बी.एड. की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय उपलब्धियाँ:
- युवा लोकनृत्य: सोनी और टीम - **प्रथम स्थान**
- लोकगीत प्रतियोगिता: मुक्ता सुंडी और टीम - **द्वितीय स्थान**
- कविता लेखन: लालमती देवगम - **प्रथम स्थान**
- पेंटिंग: दीक्षा कुमारी गोप - **द्वितीय स्थान**
- कविता लेखन: प्रितिका कुमारी - **द्वितीय स्थान**
राज्य स्तर के लिए चयनित लालमती 26 दिसंबर 2025 को रांची रवाना हो चुकी हैं। खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन 27 दिसंबर 2025 को आड्रे हाउस, रांची में होगा।
प्राचार्या **डॉ. प्रीति बाला सिन्हा* एवं समस्त प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्या ने कहा, "प्रत्येक वर्ष महिला कॉलेज से राज्य स्तर पर छात्राओं का चयन होना हमारे लिए गर्व का विषय है।"
एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर सह जिला नोडल ऑफिसर **डॉ. अर्पित सुमन** ने कहा, "लालमती की कविता में भावनाएँ, विचार और अनुभव लय, तुक, बिंबों व आलंकारिक भाषा से युवा भारत को कलात्मक रूप से व्यक्त करते हैं, जो पाठक के मन में गहरी भावनाएँ जगाती है।"
भूगोल विभागाध्यक्ष **मनीषा बिरुवा** ने भी शुभकामनाएँ दीं।
**उपस्थित:** डॉ. अंजू बाला खाखा, प्रो. डोरिस मिंज, प्रो संगीता लकड़ा, डॉ. रूबी कुमारी,प्रो सोना माई सुंडी, लक्ष्मी गोप, दिव्या शर्मा, सुमन कुमारी, शताब्दी दत्ता, स्मिता ठाकुर।
