काशिरा में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, अभियंताओं की अनुपस्थिति में संवेदक का कार्य किया जाना, बना चर्चा का विषय, स्थानिय विधायक नें लिखा विभाग के प्रधान सचिव को जांच के लिए पत्र
संवेदक और अभियन्ता की मिलीभगत से विपत्र बनाए जाने की चर्चा के बीच, कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, विभाग से जांच की मांग. सूत्र
पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा संवेदक आरोहन बिल्डर पहले भी किया जा चुका है डिबआरः सूत्र
ग्रामीण कार्य प्रमंडल में कार्यरत संजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. सूत्र
ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता संजय कुमार सिंह की लापरवाही का नतीजा है कि प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है
नोवागाँव से बसिरा पथ का कार्य का वीडियो ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया
santosh verma
Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण कार्य विभाग में इन दिनों अभियंताओ की अनुपस्थिति में संवेदक आरोहन बिल्डर के द्वारा ढलाई का कार्य किए जाने से ग्रामीणों में तरह तरह की हो रही है चर्चा. सूत्रों के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता संजय कुमार सिंह की लापरवाही का नतीजा है कि प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है. संजय कुमार सिंह के द्वारा संवेदक के साथ मिलीभगत से विपत्र बनाए गए हैं.विदित हो कि लंबे समय से कार्य बंद रखा गया था, लेकिन जैसे ही कार्यपालक अभियंता राधे श्याम मांझी के सेवा निवृत्त होने के बाद मनमाने ढंग से कार्य कराना शुरू कर दिया है. संवेदक के द्वारा किए गए कार्यों की गुणवता पर स्थानीय विधायक के साथ साथ ग्रामीण ने भी सवाल खड़ा किया है. सूत्रों के अनुसार विधायक ने विभाग को जांच के लिए लिखे हैं. विदित हो कि संवेदक के द्वारा कराए जा रहे कोई भी योजना निर्धारित समय पर नहीं किए जाने की बात कही जा रही है. संवेदक के द्वारा कराए गए सभी योजना की जांच की मांग उठ रही है. विशेष रूप से PMGSY की योजना में प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने की शिकायत हो रही है. दूसरी ओर स्वीकृत DPR को अपने मन मुताबिक revise करा लिया गया है. PCC सड़क की गुणवत्ता नग्न है. जिसकी जांच उच्च स्तरीय संस्था से कराने का फैसला किया है.इस सबंध में अभियंता संजय कुमार सिंह से मामले को लेकर पक्क्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाईल नहीं उठाया गया संजय सिंह के द्वारा.

