असाध्य रोग समिति की बैठक में 2 मरीजों के इलाज हेतु 7 लाख 42 हजार रुपए की राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना को लेकर सदर अस्पताल के प्रवेश द्वार में लगाए जाएं बैनर - फ्लेक्स, ताकि जरूरतमंदों को मिल पाए और अधिक लाभ - राजा राम गुप्ता*
Chaibasaःमुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हंसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक हुई। बैठक में 2 मरीजो के इलाज के लिए कागजातों की जांच एवं समीक्षा की गई। इसके पश्चात खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत लोहरदा गांव निवासी दारा सिंह जामुदा (50) जो माउथ कैंसर की बीमारी से पीड़ित है, जिनका इलाज 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल आदित्यपुर में चल रहा है। उनके इलाज के लिए 5 लाख रुपए, तथा चक्रधरपुर के मिल्लत कॉलोनी निवासी अनबिया तबरेज (11) जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। तथा उनका इलाज मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल जमशेदपुर में चल रहा हैउनके इलाज के 2.42 लख रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई। बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री सह चाईबासा विधायक श्री दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप उपस्थित अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत असाध्य रोग योजना को लेकर और अधिक प्रचार प्रसार किया जाने की बात कही। तथा सदर अस्पताल के प्रवेश द्वार में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के प्रचार प्रसार हेतु बैनर फ्लेक्स लगाने की बात कही। ताकि जरूरतमंदों को इसका और अधिक लाभ मिल पाए। बैठक में मुख्य रूप से डॉ बारियल मार्डी, डॉ पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन एवं अन्य मौजूद थे।
