स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की इस्तीफे की हुई मांग
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले सबसे बड़े सदर अस्पताल में 4 माह के बच्चे की मौत के बाद मृतक के विवश लाचार पिता डिम्बा चौतम्बा द्वारा अपने पुत्र का शव थैले में ले जाने का मुद्दा राजनीतिक सियासत गरमाया, पश्चिमी सिंहभूम भाजपा ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और सदर अस्पताल के कर्मियो की लापरवाही के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की इस्तीफे की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मामले पर संज्ञान नहीं लेने पर सिविल सर्जन डॉ०भारती मिंज को हटाने की भी मांग की है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा ने जिले में 20 एम्बुलेंस प्राप्त है जबकि 108 एंबुलेंस करीब 18 है और शव जाने के लिए 2 एंबुलेंस है उसके बावजूद डिम्बा चौतम्बा को शव ले जाने नहीं मिला गांड़ी जो सबसे बड़ा सवाल उठाते हैं। इरफान अंसारी मंत्री हैं उनकी कोई सोच नहीं है भाजपा ने हमला बोलते हुए हेमंत सोरेन सरकार मुर्दाबाद का जोरदार नारा लगाया और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का इस्तीफा मांगा और अस्पताल प्रबंधन अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है भाजपा के जिला इकाई ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त चंदन कुमार के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा जिससे मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की बातें कही गई है.

