चाईबासा: स्थानीय फुटबॉल ग्राउंड में त्रिदिवसीय अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का रंगारंग एवं भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बने।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। इसके पश्चात पार्टी का झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन मैच की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा फुटबॉल में किक मारकर की गई। यह प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता देशरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जिसमें सिंहभूम संसदीय क्षेत्र अंतर्गत की टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग 150 टीमों ने आवेदन किया था, हालांकि समय पर आवश्यक कागजात जमा नहीं कर पाने के कारण कई टीमों को बाहर कर दिया गया। शेष टीमों के बीच लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से 64 टीमों का चयन किया गया, जो लगातार तीन दिनों तक प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्रतियोगिता के दौरान आज के दिन कुल 24 टीमों ने अपने-अपने मुकाबले खेले। आयोजन समिति के अनुसार 23 तारीख को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद विजेता टीम को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।उपविजेता को क्रमशः 70000,50000,एंव 30000 की राशि प्रदान की जाएगी.
आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है और प्रतियोगिता को सफल बना. रविवार की खेल प्रतियोगिता में एस. आर. रुन्टा फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस सफलता में विकास लोहार और सचिन सरदार का अहम योगदान रहा। दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक गोल दागे और दर्शकों का भरपूर उत्साह बढ़ाया।


