चाईबासा भाजपा जिला कार्यालय में आज “अटल स्मृति सम्मेलन” कार्यक्रम संपन्न
झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस की सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और घोटालों की दलदल में धकेलाः गीता कोड़ा
आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति हुई, पर वास्तविक विकास ठप पड़ा है
santosh verma
Chaibasaःभारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज “अटल स्मृति सम्मेलन” कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे की अध्यक्षता में श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति को नमन करते हुए सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शिवपूजन पाठक ने कहा कि झारखंड केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान की पहचान है, जिसे सम्मानजनक आधार देने का कार्य अटल जी ने किया। यदि केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार नहीं बनी होती, तो आज अलग झारखंड राज्य का सपना दशकों तक अधूरा रह जाता। वाजपेयी जी ने आंदोलनकारियों की आवाज दबाई नहीं, बल्कि सम्मान दिया और 15 नवम्बर 2000 को अलग झारखंड राज्य का गठन किया।
उन्होंने कहा कि संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में जगह, आदिवासियों के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना, तथा आदिवासी समाज के हितों को नीति-निर्माण में प्राथमिकता—ये सब अटल जी की झारखंड और आदिवासियों के प्रति प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं।
कार्यक्रम प्रभारी गीता बलमूछू ने कहा कि अटल जी न होते तो झारखंड आज भी इंतज़ार में होता। उन्होंने याद दिलाया कि अटल जी की नीतियों ने आदिवासी पहचान को सम्मान और भविष्य को दिशा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड निर्माण के मूल आदर्श—“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास”—के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा— “हमने ही झारखंड बनाया है, और भाजपा ही झारखंड को संवार सकती है। अटल जी ने जो नींव रखी, हम उसे विकास की ऊँचाई देंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस की सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और घोटालों की दलदल में धकेला है। आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति हुई, पर वास्तविक विकास ठप पड़ा है।”
अंत में जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि “झारखंड की पहचान, सम्मान और स्वाभिमान अटल जी की देन है — हम उस विरासत को आगे बढ़ाएंगे।” कार्यक्रम को अनूप सुल्तानिया सतीश पूरी एवं पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने भी संबोधित किया।, आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप सेजिला अध्यक्ष संजू पांडे कार्यक्रम संयोजक गीता बालमुचू उपाध्यक्ष बबलू शर्मा महामंत्री प्रताप कटियार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, अनूप सुल्तानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, दुर्गावती बोयपाई रूपा दास,रोहित रंजन प्रसाद, मुकेश कुमार लल्लू ,रवि विश्वकर्मा ,काबू दत्ता ,नवीन गुप्ता ,कामेश्वर विश्वकर्मा, सन्नी पासवान, रितेश पिंटू, अनंत सयनम, पप्पू महतो सहित कई मंडल अध्यक्ष पार्टी के पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

