Musabani: मुसाबनी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए लोकप्रिय युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन


मुसाबनी: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड से खेल प्रेमियों के लिए एक उत्साहवर्धक खबर है, जहां दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि लोकप्रिय युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए।


मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित CISE ग्राउंड में यंग राइजिंग स्टार जादूगोड़ा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।


इस अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।



दो दिनों तक चले इस फुटबॉल टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले के बाद समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, ग्राम प्रधान मंगल सोरेन, सोना राम सोरेन, गौरा पूर्ति, सुशील मार्डी, प्रकाश टुडू सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post