सरायकेला: आदित्यपुर में झारखंड आंदोलनकारी और मजदूर नेता शहीद लालमोहन सरदार उर्फ नाडु सरदार का 33वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावला मोड़ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नाडु सरदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लालमोहन सरदार उर्फ नाडु सरदार ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी और न्यूनतम मजदूरी लागू करने को लेकर आंदोलन किया था। उनके संघर्ष का ही परिणाम रहा कि मजदूरों को उनके अधिकार मिले।
VIDEO NEWS
सांसद ने यह भी कहा कि झारखंड आंदोलन में नाडु सरदार की भूमिका अहम रही। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए हर वर्ष शहादत दिवस पर लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रुद्र प्रताप महतो, विमल चंद्र महतो, गौतम महतो, दीपक महतो, शंकर सरदार, विजय महतो, देवदूत महतो, वीरा लामा, विनय महतो, बबलु महतो, सारंगी प्रधान, जगदीश महतो, समीर महतो, राम सिंह महतो, अजय सिंह, बादल महतो, राजू सिंह, राजेश, राजकिशोर महतो, कमल गोप, राजेश मुर्मू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

