Ghatshila: सुरदा पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित, मुख्य अतिथि बने युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन


मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: मुसाबनी प्रखंड के सुरदा पंचायत में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए।

सुरदा पंचायत में आयोजित इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई, ताकि अधिक से अधिक लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच सके।


विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। पेयजल, आवास, पेंशन, सड़क–बिजली जैसी कई मूलभूत समस्याओं पर ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। विधायक ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के हक और आवश्यकताओं से जुड़ी हर समस्या पर सकारात्मक और तेज़ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कई लाभुकों को मौके पर ही योजनाओं से संबंधित प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post