सरायकेला/आदित्यपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में B.Ed और D.El.Ed सत्र 2023-2025 के छात्रों का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के अध्यक्ष श्री सुखदेव महतो ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत नृत्य के साथ हुई। इसके बाद छात्रों को उनके करिकुलर और को-करिकुलर उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया।
इस वर्ष B.Ed से नूपुर भट्टाचार्जी और D.El.Ed से ईशा पांडे को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की उपाधि से नवाज़ा गया। इसके अलावा कई अन्य श्रेणियों में भी छात्रों को सम्मान मिला—
सुजीत पात्रो (मिस्टर हार्मोनियस), मुस्कान राय (मिस ऑप्टिमिस्टिक), सुप्रीति दास (मिस इनसाइटफुल), पूजा ठाकुर (मिस स्टाइलिश), अमृत कौर (मिस ट्रस्टवर्दी), कुमारी निधि रानी तिर्की (मिस पंक्चुअल), निशु खत्री (मिस ओबिडिएंट), रेशमा महतो (मिस्टर को-ऑपरेटिव), प्रियंका साहू (मिस स्टूडियस – B.Ed), अल्पना महतो (मिस स्टूडियस – D.El.Ed)।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘श्रीवाणी’ का लोकार्पण भी किया गया। प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के टैलेंट को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं। मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन सहायक प्राध्यापक बीना महतो द्वारा किया गया।


