Saraikela: राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत पर बैठक सम्पन्न; 13 दिसम्बर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


सरायकेला: सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विद्युत मामलों पर विशेष लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-cum-अध्यक्ष डीएलएसए श्री रामाशंकर सिंह ने की।

सरायकेला, झारखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि 13 दिसम्बर 2025 तय की गई है। जबकि विद्युत मामलों से जुड़े विशेष लोक अदालत का आयोजन 29 नवम्बर 2025 को होगा।

दोनों लोक अदालतों को सफल बनाने के लिए पूर्व-सुलह की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पूर्व-सुलह 13 अक्टूबर से चल रही है, वहीं विद्युत मामलों पर विशेष लोक अदालत के लिए यह प्रक्रिया 24 नवम्बर से जारी है।

बैठक में कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री बीरेश कुमार, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-I श्री चौधरी अहसान मोइज़, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-II श्री ब्रज किशोर पांडेय, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-III श्री दीपक मलिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती लूसी सोसन टिग्गा, सिविल जज (वरिष्ठ विभाग)-III-cum-JMFC श्रीमती अनामिका किस्कु, सचिव डीएलएसए श्री तौसीफ मेराज, एसडीजेएम श्री आशीष अग्रवाल, और अतिरिक्त सिविल जज (कनिष्ठ विभाग)-cum-JMFC श्रीमती धृति धैर्य शामिल थें।

अध्यक्ष श्री रामाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मामलों की पहचान की जाए, पक्षकारों को नोटिस भेजे जाएं और मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समय कम है, इसलिए मामलों के निपटारे की रफ्तार बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत को एक बड़ी सफलता के रूप में आयोजित किया जा सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post