जगन्नाथपुर क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से सुदूरवर्ती ग्राम बम्बासाई के टोला टिपुसाइ मे लगा 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर
Santosh verma
चाईबासा: नोवामुंडी प्रखण्ड के बड़ापासीया पंचायत मे स्थिति ग्राम बम्बासाई के टोला टिपुसाइ मे नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नया ट्रांसफार्मर के लगने पर ग्रामीणों ने विधायक जी के प्रति आभार जताया और कहा कि बिजली नहीं होने से गांव मे काफी कठिनाई हो रही थी, छात्र छात्राओं को पढ़ने मे समस्या हो रही थी, लोगों को अंधेरे मे रहना पड़ रहा था। किसानों को बागवानी आदि में समस्या आ रही थी। अब ट्रांसफार्मर लग जाने से सभी की समस्या दूर हो गई।
ज्ञात हो कि नोवामुंडी प्रखण्ड के बड़ापासीया पंचायत मे स्थिति ग्राम बम्बासाई के टोला टिपुसाइ मे विगत कुछ दिनों से विजली नहीं होने के कारण अंधेरे मे रहने को विवश थे।
बम्बासाई टोला टिपुसाइ के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी के समक्ष गांव में बिजली से सम्बंधित समस्या को रखा था। विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी के निर्देश पर विभाग ने 2-फेज लाइन को अपग्रेड कर 3-फेज लाइन और पुराने 16 KVA ट्रांसफार्मर की जगह 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया।
मौक़े पर गेदाम लागुरी, दिनेश लागुरी, सोमा कोड़ा, महती लागुरी, मानसिंह लागुरी, चम्बरा कोड़ा, कुशल लागुरी, जेना कोड़ा, रामचन्द्र कोड़ा, बुधराम लागुरी आदि गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।
