Chaibasa: SSA चाईबासा की मनमानी के खिलाफ खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों में उबाल, जिला फुटबॉल टीम की करारी हार ने बढ़ाया आक्रोश

SSA चाईबासा की मनमानी के खिलाफ खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों में उबाल, जिला फुटबॉल टीम की करारी हार ने बढ़ाया आक्रोश


Santosh verma

चाईबासा: झारखंड राज्य सीनियर अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला फुटबॉल टीम की शर्मनाक हार के बाद खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सभी ने सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन (SSA) चाईबासा की अवैध कमिटी पर टीम चयन में भारी मनमानी और खेल के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।अवैध कमिटी पर टीम चयन में पक्षपात के आरोप खेलप्रेमियों ने बताया कि जिले में फुटबॉल टीम गठन को लेकर लगातार विवादों के बावजूद SSA की अवैध कमिटी ने मनमाने तरीके से अधूरे लीग मैच आयोजित किए। सुपर डिवीजन के कई क्लबों के पंजीकरण के बाद भी उन्हें लीग में शामिल नहीं किया गया, जिससे आक्रोशित कई क्लबों ने पदेन अध्यक्ष एवं उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को लिखित आवेदन देकर मैच न खेलने की असमर्थता जताई।

दबाव बनाकर कई खिलाड़ियों और क्लबों को चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया। केवल औपचारिकता निभाते हुए ओपन ट्रायल की सूचना दी गई और जल्दबाजी में अधूरा लीग कराकर टीम का गठन किया गया।अनुभवी खिलाड़ियों की उपेक्षा

आरोप है कि कई सीनियर व अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करते हुए SSA से जुड़े करीबी क्लबों के खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया। मात्र दो–तीन दिनों का कैंप लगाकर खानापूर्ति के तहत टीम चयन किया गया, जिसका परिणाम प्रतियोगिता में बेहद खराब प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला।प्रतियोगिता में करारी हार पहले मैच में कमजोर खूंटी टीम के खिलाफ भी पश्चिमी सिंहभूम की टीम किसी तरह 4–3 से जीत पाई।

दूसरे मैच में सरायकेला–खरसावां ने पश्चिमी सिंहभूम को 7–0 से करारी शिकस्त दी।यह हार टीम चयन में की गई मनमानी और खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी को स्पष्ट दर्शाती है।SSA पर खेल से अधिक निजी लाभ का आरोप खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने आरोप लगाया कि SSA चाईबासा की वर्तमान कमिटी फुटबॉल विकास के बजाय स्टेडियम परिसर की दुकानों पर कब्जा,आर्थिक लाभ, औरराजनीतिक हित साधने में अधिक रुचि रखती है।पिछले 18 वर्षों में जिला फुटबॉल टीम केवल एक बार राज्य स्तर पर संयुक्त विजेता बनी थी, वह भी बारिश के कारण मैच न होने के चलते।

जल्द आंदोलन की चेतावनी

खेलप्रेमी, खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी चेतावनी देते हैं कि SSA की मनमानी और अवैध कब्जा कमिटी की तानाशाही यदि जारी रही, तोSSA कार्यालय व स्टेडियम गेट पर अनिश्चितकालीन अनशन और धरना–प्रदर्शन,तथा खिलाड़ियों के हित में आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post