एस० आर० रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2025-26

 एस० आर० रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2025-26



शाह स्पोर्ट्स अकादमी को पराजित कर फ्रेंडस क्लब क्वार्टर फाईनल में

santosh verma

Chaibasa ःशिवम पटेल एवं ओम वर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत फ्रेंडस क्लब चाईबासा ने चक्रधरपुर के शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर न सिर्फ पूरे चार अंक हासिल किए बल्कि क्वार्टर फाईनल में भी अपना स्थान पक्का कर लिया जबकि शाह स्पोर्ट्स अकादमी की टीम दो मैच हारकर क्वार्टर फाईनल के दौड़ से बाहर हो गई है। 

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित तीस ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी नितेश पासवान ने की जिसने आठ चौके एवं दो छक्के की मदद से 73 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में जिशान अहमद ने 39, मंजर आलम ने नाबाद 37 तथा कप्तान डेविड सागर मुंडा ने 23 रनों का योगदान दिया। फ्रेंड्स क्लब की ओर से कार्तिकेय पाठक ने 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि राज कुमार नायक, सुभाष जोंको एवं वत्सल सिंह को एक-एक सफलता हाथ लगी। 

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंडस क्लब की टीम ने ओम वर्मा की धुआँधार बल्लेबाजी की बदौलत मात्र 18.2 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 197 रन ठोक डाले। पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज शिवम पटेल ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए नौ चौके एवं चार छक्के की सहायता से 79 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुआ जबकि 34 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए ओम वर्मा ने धुआँधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों पर पाँच चौके एवं आठ छक्के की मदद से 74 रन ठोक कर टीम की जीत को आसान बना दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान विमलेश नाग ने भी नाबाद 25 रनों की पारी खेली। शाह स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से कप्तान डेविड सागर मुंडा एवं मंजर आलम को एक-एक सफलता हाथ लगी। कल एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग में टॉउन क्लब चाईबासा का मुकाबला देवेंद्र माँझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर से होगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post