Ghatshila by-election result: घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की ऐतिहासिक जीत, सोमेश चंद्र सोरेन 38,524 मतों से विजयी


घाटशिला: झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ी जीत दर्ज की है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने निर्णायक बढ़त के साथ चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।

घाटशिला उपचुनाव की मतगणना सम्पन्न हुई, जिसमें झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को कुल 1,04,794 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 66,270 वोट, जबकि तीसरे नंबर पर रहे जेएलकेएम पार्टी के उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 11,542 वोट मिले। इस तरह झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने 38,524 मतों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

जीत के बाद विधायक बने सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत दिवंगत नेता बाबा के सपनों और अधूरे कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी लेकर आई है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

सोमेश चंद्र सोरेन ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत विकास, विश्वास और जनता के आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि घाटशिला के हर अधूरे कार्य और नई योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post