16 नवम्बर 2025 की आर्थिक नाकेबंदी को कांग्रेस ने दिया नैतिक समर्थन
santosh verma
Chaibasa : जल , जंगल , जमीन की लड़ाई को लेकर कोल्हान - पोड़ाहाट, सारंडा बचाओ समिति द्वारा दिनांक 16 नवम्बर 2025 को आहूत आर्थिक नाकेबंदी को जिला कांग्रेस कमिटी , प०सिंहभूम ने नैतिक समर्थन देने का घोषणा किया है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को कहा कि सारंडा के आदिवासी तथा मूलवासी को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के पीछे केन्द्र सरकार का षडयंत्र है। इसके पीछे उद्योगपतियों की सारंडा में गिद्ध दृष्टी है। सामाजिक , आर्थिक , सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से सारंडा जंगल से स्थानीय लोगों का अटूट सम्बन्ध है । इसी जंगल में तमाम देवस्थल , सरना , देशाउली , ससनदिरी , मसना आदि अवस्थित है । जिनसे विशिष्ट सामाजिक पहचान और अस्तित्व सुनिश्चित होती है। ऐसी परिस्थिति में सारंडा को सेंचुरी के नाम से लोगों को बेदखल किया जाना कांग्रेस कभी बर्दास्त नहीं करेगी। सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के नाम पर की जा रही षडयंत्र को सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने आगे कहा कि आगामी 16 नवम्बर 2025 को आहूत आर्थिक नाकेबंदी को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजन अपना योगदान देंगे।
