सरायकेला: सरायकेला मुख्य सड़क पर सड़क अस्पताल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुलिस लाइन में पदस्थापित आरक्षी आशीष मिश्रा अपनी बाइक से सरायकेला बाजार जा रहे थे, तभी अचानक उनका नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई।
हादसा इतना जोरदार था कि आशीष मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
