पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स संघ का आम चुनाव हुआ सम्पन्न,संघ का हुआ पुनर्गठन
पुनःनितिन प्रकाश अध्यक्ष एवं अजय नायक बने महासचिव
santosh verma
Chaibasa ःचाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम के ओलम्पिक कार्यालय में नए सत्र 2025 - 2029 हेतु वार्षिक आम बैठक सह चुनाव आयोजित कर पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स संघ का पुनर्गठन किया गया। इस चुनाव को संचालन एवं सम्पन्न कराने हेतु झारखंड एथलेटिक्स संघ के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक उपाध्यक्ष सह सरायकेला एथलेटिक्स एवं ओलंपिक संघ के महासचिव सिकंदर महतो उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महासचिव अजय कुमार नायक ने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए विगत सत्र के कार्यों एवं संघ और एथलीटों की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक सबके समक्ष रखा। इसके बाद विगत सत्र के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने अपने संबोधन में संघ के सभी पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं सीनियर एथलीटों के कार्यों की सराहना करते हुए संघ के उपलब्धियों की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। इसके प्रश्चात संघ को भंग करने की घोषणा की एवं पर्यवेक्षक सिकंदर महतो का बुके देकर स्वागत करते हुए चुनाव को सम्पन्न कराने का आग्रह किया।
पर्यवेक्षक ने आम सभा में उपस्थित सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स संघ प्रति वर्ष सफलता के नई ऊंचाइयों को छू रही है और जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने एथलेटिक्स संघ के कार्यों एवं उपलब्धियों की जमकर सराहना की और नए गठित संघ से भी वैसी ही कार्य करने की अपील की। इसके उपरांत झारखंड एथलेटिक्स संघ के नियम एवं चुनाव संबंधित निर्देशों का विस्तार पूर्वक उल्लेख कर जानकारी दी। उनके निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से सर्वसम्मति से निम्न प्रकार से संघ का पुनर्गठन एवं विस्तार किया गया -
*मुख्य संरक्षक* - सांसद श्रीमती जोबा माझी
*संरक्षक* - मुकुंद रूंगटा
*अध्यक्ष* - नितिन प्रकाश
*उपाध्यक्ष* - नीरज संदवार
बलराज हिंदवार
धर्मेन्द्र हांसदा
*महासचिव* - अजय कुमार नायक
*वरीय संयुक्त सचिव* - कश्मीर कांडेयांग
*संयुक्त सचिव* - अर्जुन महाकुड़
बिजय सिंह बानरा
ओंकार नाथ महतो
संजीव कुमार बहांदा
राजू बिरुवा
प्रीति महतो
पुनम पिंगुवा
सरिता पिंगुवा
*कोषाध्यक्ष* - दीपक पासवान
*कार्यकारिणी सदस्य* -
लखींद्र पाल
राजेश महतो
बैगो पुरती
शिवा हेंब्रम
दुलाल कुमार दास
नरेन्द्र बारी
शंभु गोप
मुकुंद बानरा
सुबदीया बानरा
प्रीतम तैसुम
*उप समिति*
================
*चयन समिति*-
*चेयरमैन* - ओंकार नाथ महतो
*संयोजक* - संजीव कुमार बाहंदा
*सदस्य* - सरिता पिगुवा
विजय सिंह बानरा
*तकनीकी समिति*
*चेयरमैन* - कश्मीर कांडेयांग
*संयोजक* - अर्जुन महाकुड़
*सदस्य* -
संजीव कुमार बहांदा
राजू बिरुवा
दुलाल कुमार दास
पियूष गोप
मेघा कुमारी नायक
लखींद्र पाल
शिवा हेंब्रम
प्रीतम तैसुम
प्रीति महतो
*अनुशासन समिति*
*चेयरमैन* - नरेंद्र बारी
*संयोजक* - बैगो पुरती
*सदस्य -*
शिवा हेंब्रम
गुरुचरण कुदादा
शंभु गोप
मुकुंद बानरा
*महिला सुरक्षा समिति*
*चेयरमैन* - प्रीति महतो
*संयोजक* - सरिता पिंगुवा
*सदस्य -*
पुनम पिंगुवा
संगीता पाट पिंगुवा
यमुना सोय
मेघा कुमारी नायक
दिलकी पाड़ेया
त्रिपुरा प्रधान
मालिन सिंकू
नवमानोनित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक सिकंदर महतो ने बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। संघ का पुनर्गठन सम्पन्न होने के पश्चात अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने पर्यवेक्षक सिकंदर महतो को सोल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया। साथ ही सभी को संबोधित करते हुए संघ के नवमनोनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी एवं धन्यवाद कहा और नवगठित संघ से मिलजुलकर जिला के एथलेटिक्स खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे हमेशा संघ एवं एथलेटिक्स खिलाड़ियों के हित में कार्य करते रहेंगे। वहीं उपाध्यक्ष बलराज हिंदवार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समय आवश्यकता होने पर एथलेटिक्स के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अंत में महासचिव अजय कुमार नायक ने पर्यवेक्षक एवं सभी नवमानोनित पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।


