मैं राजनीति करने नहीं, बल्कि सेवा करने आया हूँः विधायक सोनाराम सिंकु

 मैं राजनीति करने नहीं, बल्कि सेवा करने आया हूँः विधायक सोनाराम सिंकु



विधायक नें किया जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़को का  शिलान्यास



आपने मुझे चुनकर विश्वास जताया है और मैं यह वादा करता हूँ कि इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगा। जब तक इस क्षेत्र का हर गांव सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा से नहीं जुड़ जाता, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगाः सोनाराम सिंकु



santosh verma

Chaibasa ःजगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को और गति देते हुए विधायक सह झारखंड विधानसभा के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू ने मंगलवार को क्षेत्र की तीन अहम सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक हो नृत्य, ढोल-नगाड़े और स्वागत गीत के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।



विधायक सोनाराम सिंकू ने जिन सड़कों का शिलान्यास किया, उनमें ग्रामीणों की लंबे समय की मांग पूरी हुई है। ये तीनों सड़कें कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़कर ग्रामीण जीवन में और अधिक सुविधा लाएंगी।

जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ांगहातु पंचायत के बुढ़ाकमान में विधायक सोनाराम सिंकू ने सिंकुसाई टोला आमबगान चौक से तिरियासाई टोला तक प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इसके साथ ही करंजिया पंचायत के चरणबासा से सुरेनबासा तक और मेरमसाई से हमसदा भाया गुटुसाई, बढ़ानंदा तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भी आधारशिला रखी गई।

इन तीनों परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। मुश्किल राहों से गुजरने वाले ग्रामीणों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे उनके दैनिक जीवन, आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंचना आसान होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सोनाराम सिंकू ने क्षेत्र के वृद्ध, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया। ठंड के मौसम को देखते हुए इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि आज का दिन सिर्फ शिलान्यास का दिन नहीं है, यह हमारी सामूहिक उम्मीदों की नई शुरुआत है। वर्षों तक हमारे गांवों में सड़क की कमी एक बड़ी समस्या रही है। बरसात में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे, बीमारों को अस्पताल तक ले जाना कठिन हो जाता था, किसान अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में परेशान होते थे।लेकिन आज, हम मिलकर उस बाधा को तोड़ रहे हैं।

मैं हमेशा मानता हूं कि विकास का अधिकार किसी एक गांव या एक समुदाय का नहीं, बल्कि हर उस परिवार का है जो इस धरती पर मेहनत और ईमानदारी से जीवन जी रहा है। इसी सोच के साथ हमने सिंकुसाई से तिरियासाई, चरणबासा से सुरेनबासा और मेरम साई से हमसदा भाया गुटुसाई-बढ़ानंदा तक इन तीन महत्वपूर्ण सड़कों की नींव रखी है। ये सड़कें सिर्फ रास्ते नहीं, बल्कि आपके जीवन को आसान बनाने की कड़ी हैं। आपके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी हैं। आपके खेतों और मेहनत को बाजार तक पहुंचाने का माध्यम हैं।



मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ मैं राजनीति करने नहीं, बल्कि सेवा करने आया हूँ। आपने मुझे चुनकर विश्वास जताया है और मैं यह वादा करता हूँ कि इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगा। जब तक इस क्षेत्र का हर गांव सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा से नहीं जुड़ जाता, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा।आज वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि मेरे मन की जिम्मेदारी है।

हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि समाज में सबसे कमजोर व्यक्ति को पहले सहारा मिलना चाहिए, और मैं उसी राह पर चलने की कोशिश कर रहा हूँ। इसअवसर पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मकर ध्वज सरदार, जिंतूगाड़ा मुंडा सोमनाथ सिंकु, करंजिया मुखिया जूलियस हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर सोय, सुशील हेस्सा, बड़ानंदा मुखिया हीरामणि केराई, मंडल अध्यक्ष मथुरा लागुरी, क्रांति तिरिया, रंजन गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मंडल अध्यक्ष विपिन लगूरी, संतोष नाग मुंडा, रोशन पान, रंजित गागराई राजू हेंब्रम, बबलू गोप, अविद हुसैन, मनोज कुमार सिंकु, पप्पू दास, दुबराज बोबोंगा, रवीश चंद्र बोबोंगा, जमदार लगूरी, मुंडा बलराम बोबोंगा, कंसलापोस मुंडा अंतिम सिंकु, पूर्व मुखिया कानूराम बोबोंगा, भगवान बोबोंगा, नरसिंह लगूरी, आफताब आलम, सरफराज आलम, शमशाद आलम, गंगा सिंकु, मंगल सिंह लगूरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post