जिले में अब तक 8,10,103 लाभुकों का ई-केवाईसी हुआ है और 4,13,914 लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार ई-केवाईसी लंबित रहने पर इनका राशन उठाव कभी भी बंद हो सकता हैः जिला आपूर्ती पदाधिकारी

santosh verma

Chaibasa ःपश्चिमी सिंहभूम जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती सुनीला खलको के द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत निबंधित कुल राशन कार्ड की संख्या 3,39,635 है, जिनमें कुल लाभुकों की संख्या 12,24,017 है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत संचालित ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत अब तक 8,10,103 लाभुकों का ई-केवाईसी हुआ है और 4,13,914 लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित है। 

उन्होंने कहा कि नियमानुसार ई-केवाईसी लंबित रहने पर इनका राशन उठाव कभी भी बंद हो सकता है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अपील किया है कि जिन सदस्यों का ई-केवाईसी लंबित है, वे सभी माह नवम्बर-2025 का 5 किलो का खाद्यान्न अपना अंगूठा ई-पॉश मशीन में लगाकर प्राप्त करें। स्मार्ट पीडीएस सिस्टम के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया स्वत‌: पूर्ण हो जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post