जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा टीम द्वारा ओवर स्पीनडिंग के खिलाफ शुरू किया गया जागरूकता अभियान
स्टीकर अभियान की शुरुवात तंबो तम्बो चौक चाईबासा से की गयी जहां वाहनों पर रफ़्तार घटाओ ,सुरक्षा बढाओ सम्बंधित स्टीकर लगा कर सभी को परिवहन तथा ट्रैफिक सम्बंधित नियमो से अवगत कराया
पिछले वर्ष सितम्बर तक 131 दुर्घटनाओ में 134 लोगो की मृत्यु हुई यही जबकि इस वर्ष सितम्बर माह तक 156 सड़क दुर्घटनाओ में 156 लोगो ने जान गंवा दिए हैं
santosh verma
Chaibasa ःजिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा टीम द्वारा ओवर स्पीनडिंग के खिलाफ शुरू किया गया जागरूकता अभियान परिवहन विभाग ,झारखण्ड के द्वारा 03 /11 /2025 से 09 /11 /2025 तक विभन्न माध्यमों से लोगो को ओवर स्पीडिंग नहीं करने के लिए जागरूक किया जायेगा सड़क दुर्घटनाओं के आकड़ो से यह ज्ञात होता है, की अधिकतर दुर्घटना में दुर्घटना होने का मुख्य कारण ओवर स्पीडिंग होता है और बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवर स्पीड पर कण्ट्रोल करना आवश्य्क है।
मंगलवार को स्टीकर अभियान की शुरुवात तंबो तम्बो चौक चाईबासा से की गयी जहां वाहनों पर रफ़्तार घटाओ ,सुरक्षा बढाओ सम्बंधित स्टीकर लगा कर सभी को परिवहन तथा ट्रैफिक सम्बंधित नियमो से अवगत कराया गया तथा सभी से ओवर स्पीडिंग से बचने की अपील की गयी, सड़क दुर्घटना के आकड़ो से ज्ञात होता है, की तेज रफ़्तार राज्य में 72% दुर्घटनाओ का मुख्य कारण होती है और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष राज्य भर में दुर्घटनाओ के आकड़ो में वृदि हुई है अगर चाईबासा की बात करें तो यहाँ भी दुर्घटनाओ का मुख्य कारण तेज रफ़्तार ही है पिछले वर्ष सितम्बर तक 131 दुर्घटनाओ में 134 लोगो की मृत्यु हुई यही जबकि इस वर्ष सितम्बर माह तक 156 सड़क दुर्घटनाओ में 156 लोगो ने जान गवा दिए हैं।
तेज रफ़्तार पर कण्ट्रोल करने से दुर्घटनाओ के आकड़ो को कम किया जा सकता है सभी लोगो को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है, एवं सयम के साथ सडको पर सफर करने की आवश्यकता है।



