अस्पताल में 108 एंबुलेंस के उपलब्ध रहने के बावजूद मरीज के परिजनों को एंबुलेंस चालकों ने कहा नहीं है एम्बुलेंस उपलब्ध
सड़क सुरक्षा समिति सदस्य राजाराम गुप्ता के पहल पर एंबुलेंस उपलब्ध कराकर मरीज को भेजा गया हायर सेंटर
santosh verms
Chaibasa ःहाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रुइया गांव निवासी शंकर खंडाइत (51) सोमवार के प्रातः 5 बजे अपने घर के समीप शौच करने खेत में गए थे। वही चक्कर खाकर खेत में गिर कर बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा ग्रामीण स्तर पर इलाज करने के पश्चात दिन के 11 बजे चाईबासा के एक स्थानीय नर्सिंग होम में दाखिला कराया गया। जहां सिटी स्कैन व दवा आदि के इलाज के पश्चात नर्सिंग होम द्वारा कहा गया की स्थिति गंभीर है, ब्रेन हेमरेज हुआ है। तत्काल हायर सेंटर रेफर कराना होगा। इसके पश्चात परिजन जैसे - तैसे 8000 रुपए भुगतान कर नर्सिंग होम से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शंकर खंडाइत को दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोंउपरांत संध्या 6 बजे मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। वही शंकर के परिजनों द्वारा कई बार 108 एंबुलेंस सेवा में फोन किया गया। पर 108 के चालकों द्वारा कहा गया कि अभी जमशेदपुर नहीं जा सकते हैं। जबकि अस्पताल परिसर में ही 108 के दो - दो एंबुलेंस खड़े थे। वहीं परिजनों ने इसकी जानकारी सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता को दी। तथा राजाराम गुप्ता के द्वारा मामले की जानकारी सदर अस्पताल चाईबासा के उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हंसदा को देकर तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की। वही एंबुलेंस उपलब्ध होने के बाद शंकर खंडाइत को एमजीएम रेफर कराया जा सकता है।

