जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें काम शुरू नहीं करने वाले और कार्य को लम्बित रखने वाले संवेदक पर दंडात्मक कारवाई करने के लिए मंत्री को लिखा पत्र
संवेदक आरोहण बिल्डर के द्वारा सड़क कार्य को लंबित रखने के कारण निविदा आवंटन नहीं करने की मांग की गई है
संवेदक Adrsh Construction के द्वारा सड़कों का स्पेशल repair work को विगत एक साल से लंबित रखा गया है
संवेदक NNB Adityapur के को कोलाई साई से पाताहातु एवं मालूका से कोलाय साई के अतिरिक्त चार सड़क विशेष मरम्मत कार्य आवंटित किया गया है, लेकिन लगभग एक साल होने को है, कार्य शुरू नहीं किया गया है.
Santosh verma
चाईबासा: संवेदक आयथर के द्वारा 10 प्रतिशत से भी अधिक न्यूनतम दर पर निविदा में भाग लिए जाने के बाद financial Bid में L1 हुए हैं.लेकिन आठ माह बीतने के बाद भी सड़कों का कार्य शुरू नहीं हुआ है. इस निविदा में गोरियाडूबा कुवापाड़ा भाया गुमरिया मसाबिल्ला , गोरियाडूबा बेलपोसी एवं लखीपाई करनजिया सड़क का विशेष मरम्मती कार्य किया जाना है.इधर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
झारखण्ड सरकार के मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा की मेरे विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत निम्न निविदा का निष्पादन होने यानी L1 होने तथा कार्य आवंटित होने के बाद संवेदक कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं, इस सम्बन्ध में प्रमंडल के द्वारा कार्य शुरू करने हेतु पत्राचार भी किया गया है, लेकिन विगत छः माह से भी अधिक समय होने के बाद कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिसके कारण जनता को सम्पूर्ण रूप से आवागमन की सुविधा नहीं मिल पा रही है, साथ ही जनता के बीच सरकार के प्रति नकारात्मक सोच बढ़ रहा है। सड़कों की बदहाली और खराब स्थिति होने के कारण जनता का चलना दूभर हो गया है, वाहनों का चलना बन्द हो चुका है, यूं कहा जा सकता है कि जनता त्राहिमाम है। सड़क खराब होने के कारण विपक्ष लगातार राजनीतिक मुद्दा बनाने में सफल हो रही है।
मेरा आपसे सुझाव है कि L1 हो चुके तथा कार्य आवंटित किए गए संवेदकों पर दंडनात्मक कार्रवाई करते हुए पुनः निविदा आमंत्रित करने की आवश्यकता है।
1. ई निविदा संख्या: 11/2023- 24/RWD/EE/CHAIBASA के ग्रुप संख्या 2
2. ई निविदा संख्या 02/2023- 24/RWD/E E/CHAIBASA के Tender ID 2024_RWD_ 80761_1(STPKG)
3. ई निविदा संख्या 251/2022- 23/RWD/CHAIBASA
4. Tender Ref.No:RWD/CBSA/STPKG/03/2024- 25
उपरोक्त क्रम संख्या 3 का कार्य संवेदक के द्वारा विगत एक वर्ष से लम्बित एवं अधुरा रखा गया है। क्रम संख्या 4 की निविदा में संवेदक आरोहण के द्वारा बहुत सारा कार्य को लम्बित रखा गया है, इस लिए इनके गिरभांस को स्वीकार नहीं करते हुए फाइनेंशियल खोल कर कार्य आवंटित करने की कार्रवाई करना आवश्यक है। क्रम संख्या 1,2, का कार्य संवेदक को आवंटित किया गया है, लेकिन लम्बे समय से कार्य शुरू नहीं किया गया है, इस लिए दोनों निविदा को रद्द कर पुनः निविदा आमंत्रित करने की आवश्यकता है।
अतः आपसे आग्रह है कि क्षेत्र के विकास हित में एवं जनता को आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु उपरोक्त मांग पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए अभियंता प्रमुख ग्रामीण कार्य विभाग को आदेश देने की कृपा करें।



