फादर जॉन जेo डीनी(1921- 2010) का स्मृति समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

 फादर जॉन जेo डीनी(1921- 2010) का स्मृति समारोह  बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

Chaibasa चाईबासा। संत जेवियर्स उच्च विद्यालय, लुपुंगुटू में हो भाषा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विद्यालय के तीसरे प्रधानाध्यापक फाo जॉन जेo डीनी(1921- 2010) का स्मृति समारोह  बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  में बैंड द्वारा 13 विशिष्ट अतिथियों का  स्वागत हुआ एवं  उन्हें  मंच पर सम्मानित किया गया ।इसके बाद ईश  वंदना के साथ, विद्यालय  के 280 विद्यार्थियों  के द्वारा फाo जॉन डीनी पर आधारित एक  नृत्य नाटिका  " फाo जॉन जेo डीनी: एक समर्पित जीवन" का मंचन किया गया। जिसमें उनके आरंभिक  बुलाहट जीवन से लेकर भारत में हो भाषा के प्रति उनके झुकाव एवं उनकी  महत्वपूर्ण कृतियां हो - हिंदी डिक्शनरी के साथ उनके अंतिम दिनों को प्रतिबिंबित किया गया। इस नृत्य नाटिका की प्रस्तुति में  निर्देशक फाo दयानिधि  बिश्योई,  सह -  निर्देशक फाo एमिल कोयलो  और  विद्यालय प्रबंधन की  अहम  भूमिका रही ,साथ ही  इसे भव्य  बनाने में  विद्यालय के  सभी टीचर्स एवं सह- कर्मियों का भी विशेष योगदान रहा।



मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि  नेल्सन इयोन बागे , कोल्हान प्रमंडल आयुक्त  ने कहा कि सचमुच फाo डीनी का जीवन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है एवं हो  भाषा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। मुख्यातिथि  जॉन टीo गिल ने कहा कि कोल्हान के लोगों के प्रति फाo डीनी का  अपार प्यार था और उन्हें हमेशा से ही यहां के लोगों के उत्थान हेतु अच्छी शिक्षा के लिए  काम करना पसंद था। इस   समारोह में एमिरेट्स  आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, प्रोविंशियल जेरी कुटीन्हा, फाo डीनी के सहयोगी श्री धनुर सिंह पूर्ति, फा डीनी के परिवार के 4 सदस्य, फाo निकोलस केरकेट्टा, फाo  पीo डीo थॉमस,  फाo किशोर लुगुन, सिo पॉलिना केरकेट्टा उपस्थित  रहे। इस भव्य डांस ड्रामा मे सभी टीचर्स तथा सह कर्मियों की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post