हेमन्त सोरेन सरकार से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छुट्टी हो सकती है. सूत्र

 हेमन्त सोरेन सरकार से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छुट्टी हो सकती है. सूत्र



स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के कार्यशैली से हेमन्त सोरेन काफी नाराज हैं. सूत्र

ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के श्रीनिवासन से मंत्री दीपिका पांडेय के संबंध ठिक नहीं रहने से सरकार पर बुरा असर पड़ रहा है. सूत्र

सत्ता पक्ष के मुख्य घटक दल झामुमो के बड़े नेता के हवाले से कड़े शब्दों में कहा गया कि कॉंग्रेस के अनियमित कार्यों के चलते हेमन्त सरकार अपनी बदनामी बर्दाश्त नहीं करेगी.

बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद कॉंग्रेस खेमे में बड़ी हलचल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. सूत्र

 राजनीतिक सूत्रों के अनुसार झारखण्ड में भी कॉंग्रेस की स्थिति बिहार जैसी ही है.

Chaibasa ः हेमंत सोरेन सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री के कार्यशैली से झारखण्ड में कॉंग्रेस  का बंटाधार होता दिख रहा है. बहुत पहले से ही कॉंग्रेस के ही विधायकों में इन दोनों मंत्रियों के खिलाफ बगावत के सुर बुलंद किए गए हैं. झामुमो में भी मंत्री दीपिका पांडेय के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिकायत कर चुके हैं. सूत्रों के अनुसार बिहार चुनाव के बाद दोनों मंत्रियों को हटाने की मुहिम कॉंग्रेस के अन्दर आवाज बुलंद होगी. मंत्री दीपिका पांडेय के नजदीकी रिश्तेदारों का विभाग में तांडव मचाने और मात्र ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल किए जाने तथा विभाग को हासिये पर पहुंचाने, साथ ही चालू विकास कार्यो फंड का क्राइसिस होने से झारखण्ड का विकास ठप होने का आरोप पार्टी के अंदर ही लगता रहा है, बाहरी तौर पर ट्रांसफर पोस्टिंग में जूनियर को सीनियर बनाने से अभियंताओं में और सरकार में किरकिरी बनी हुई है. सूत्रों की माने तो ग्रामीण कार्य विभाग की चर्चाओं से हेमन्त सोरेन सरकार की काफी बदनामी हो रही है. वही स्वास्थय मंत्री का कार्यकाल में एचआईवी मामले में देश स्तर पर राज्य की भारी बदनामी के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अराजकता की पोल खुल गई है. स्वास्थय उपकरणों और दवा अपूर्ति में अनियमितता किए जाने का मामला में मंत्री के नजदीकी रिश्तेदारों का शामिल रहने का मामला चर्चा में है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post