Ghatshila By-election: डॉ. लुईस मरांडी ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में किया जनसंपर्क


मुसाबनी: घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है। मुसाबनी प्रखंड के तेरेंगा पंचायत क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं जामा की विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में प्रचार किया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने आज मुसाबनी प्रखंड के जॉन नंबर 02 क्षेत्र अंतर्गत तेरेंगा पंचायत के विभिन्न गांवों - कुमीरमुड़ी बूथ संख्या 219, चापड़ी 220, चाकुलिया 221, केंदाडीह 222 व 223, तेरेंगा 224 और 225 में झामुमो बूथ कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

डॉ. मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन को झामुमो कार्यकर्ताओं और जनता ने अपार समर्थन दिया था, जिसके फलस्वरूप वे विधायक बने और हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। उनके आकस्मिक निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने और घर-घर जाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने की अपील की।

इस मौके पर जॉन प्रभारी लोबीन सबर, सुनील किस्कू, सिंगराई हेम्ब्रम, मितेश हांसदा, अजित हांसदा, सुरेश हांसदा, धीराई हेम्ब्रम, महेश्वर किस्कू, तरुण पातर, सोपान हांसदा, गोलाई हांसदा और बास्ता हेम्ब्रम सहित सभी बूथ प्रभारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post