Ghatshila By-election: धालभूमगढ़ के हिरणदुखड़ी में भाजपा को झटका - 60 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल


घाटशिला: विधानसभा चुनाव से पहले धालभूमगढ़ प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है। हिरणदुखड़ी गांव में भाजपा समर्थकों ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।


धालभूमगढ़ प्रखंड के हिरणदुखड़ी गांव में आज देवाशीष मन्ना और मंगल मनकी के नेतृत्व में करीब 60 लोगों ने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद महुआ माझी और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

ग्रामीणों ने भाजपा की नीतियों से नाराज़गी जताई और झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर झामुमो के साथ आने का निर्णय लिया।


इस अवसर पर मंच पर राज्यसभा सांसद महुआ माझी, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन, जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, सौरभ चक्रवर्ती, कालीपद गोराई, जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, काजल डॉन, गोपाल कोयरी, चंचल सरकार, सुरेश महाली और हीरा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post