चाईबासा: NH220 और NH75 सड़क मार्ग में टाटा रुंगटा जैसे बड़े उद्योग में चल रही भारी मालवाहक वाहनों की वजह से, आए दिन लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, जिसमें सालाना सैकड़ो कोल्हान वासियों की जानें जा रही है। इसलिए सड़क सुरक्षा एवं सड़क हादसा नियंत्रण ने हेतु सदर प्रखंड के तांबो (तमाड़बांध), बादुरी, अयैता, कुजु, गितिलपी, खूंटपानी प्रखंड के बड़ा चिरु, सांगाजाटा, ईचकिंग, चोमकोदोडिए, किरी, बनामगुटू, खूंटे एवं तांतनगर प्रखंड के तुईबाना, कुलेबुरु आदि गांव में जन संपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाई गई।
पिछले कई सालों से सड़क किनारे बसे गर्मियों की मांग रही है, कि नो एंट्री जैसे नियमों का शक्ति से लागू होना चाहिए। और इसमें कोल्हान वासियों के आह्वान से 27 अक्टूबर 2025 को वर्तमान सदर विधायक सह परिवहन मंत्री माननीय दीपक बिरूवा के आवास घेराव एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस धरना प्रदर्शन में हर एक घर से कम से कम एक व्यक्ति इस धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे और सभी ग्रामीण पदयात्रा करते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
प्रत्येक गांव में बैठक का नेतृत्व रमेश बालमुचू, रेयांश समाड, महेंद्र जामुदा, साधु हो', संजय देवगम, बुरु हो, सोना सवैंया, रोविन आल्डा, वीर सिंह बालमुचू, प्रधान तमसोय एवं अन्य सक्रिय युवा नेतृत्व कर रहे हैं।



