Ghatshila By-election: मुसाबनी के केंद्राडीह हाट मैदान में झामुमो का नुक्कड़ सभा आयोजित, आगामी 11 नवंबर को तीर-धनुष छाप पर वोट देने की की अपील


मुसाबनी/सुनील कुमार साहु: घाटशिला के मुसाबनी प्रखंड के केंद्राडीह हाट मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।



नुक्कड़ सभा में पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार हमेशा जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देती आई है और आगे भी विकास कार्यों को गति देने का काम करेगी।



बैद्यनाथ राम ने आगामी 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से तीर-धनुष छाप पर मतदान कर झामुमो को मजबूत करने की अपील की।



इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, हरीश भगत, गौरांग मोहाली, सुनील सोरेन, लोवीन सबर सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे। सभा के दौरान झामुमो समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post