Saraikela: राजनगर में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, 50 लीटर महुआ शराब जब्त


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में प्रशासन और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर और उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के मंजगांव, टोला जोजोबेरा स्थित जंगल में छापेमारी की।



छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही, मौके पर लगभग 300 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया।

अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी बंगरू टुडू के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post