विद्यालय भवन निर्माण में नाबालिग बच्चों से काम करवा रहा सत्यम विल्डर्स, दे रहा कम मजदूरी
Chaibasa ः मझगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रशासन की मौन के कारण कुमारडुंगी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भोंडा में नव निर्माण विद्यालय भवन में खुलेआम नाबालिग बच्चों से काम करवाया जा रहा है। इसपर किसी की कोई नजर नहीं है। इस कारण ठेकेदार बेखौफ होकर नाबालिग बच्चों से काम करवा रही है। चाईबासा के सत्यम विल्डर्स द्वारा बनाई जा रही इस भवन में किसी तरह का कोई शिलपट नहीं लगाया गया है। इस कारण किसी भी व्यक्ति को विद्यालय भवन के योजना के बारे में, ना ही प्रक्कलित राशि के बारे में, ना ही मजदूरी दर के बारे में जानकारी है। वहां काम करवा रहे मुंसी को तक इस योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहां मजदूरी कर रहे मजदूरों को मजदूरी दर के बारे में भी जानकारी नहीं है। मुंसी अपने हिसाब से उन्हें मजदूरी देते हैं। नाबालिग बच्चों से काम कराने की बात कहने पर मुंशी ने टाल मटोल कर बात को रोक दिया। एक सप्ताह पहले काम कर रहे मजदूरों से बात करने पर पता चला की ठेकेदार आठ घंटा के कार्य के बदले में मजदूरी दर के नाम पर मात्र तीन सौ रुपए दे रही थी। काम के दौरान थोड़ा आराम करने पर भी नाराज होता था। भवन में काम कर रहे मिस्त्री से बात करने पर पता चला कि सभी मिस्त्री चाईबासा के निवासी हैं। गांव या पंचायत क्षेत्र के मिस्त्री को काम नहीं दिया जा रहा है। इस कारण कुछ सप्ताह पहले ही लगभग दो दर्जन लोग पंचायत क्षेत्र से पलायन हो गये है। भवन को दो नम्बर के काला ईंट से बनाया गया है। जो कि बहुत जल्द ही फुटकर बिखर जाता है।
